रूस से अपना बचाव करने लिए यूक्रेन नाटो में शामिल होकर उसे सबक सिखाना चाहता है। वहीं रूस का कहना है कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो इससे तीसरा विश्वयुद्ध भड़क सकता है। रूस के अधिकारियों के इस ताजे बयान ने फिर से लोगों को चिंता में डाल दिया है। वैसे भी रूस ने यूक्रेन के शहरों को मलबों में तब्दील कर दिया है। उसने कुछ दिन पहले ही 75 से ज्यादा मिसाइल अटैक करके कीव समेत कई शहरों को तबाह कर दिया था। साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हमलों की धमकी से पश्चिम देश पहले ही डरा हुआ है। रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने आज एक इंटरव्यू में समाचार एजेंसी को बताया कि अगर यूक्रेन अमेरिका के नेतृत्व वाले NATO मिलिट्री अलायंस का हिस्सा बनता है तो फिर यह निश्चित तौर पर World War III की ओर ले जाएगा। वेनेडिक्टोव ने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि परमाणु संघर्ष पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा – न केवल रूस और सामूहिक पश्चिम, बल्कि इस धरती के सभी देश पर इसका असर होगा। परिणाम सभी मानव जाति के लिए विनाशकारी होंगे। वेनेडिक्टोव, जो सुरक्षा परिषद के सचिव और पुतिन के एक शक्तिशाली सहयोगी, निकोलाई पेत्रुशेव के डिप्टी हैं, ने कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन का आवेदन दुष्प्रचार था क्योंकि पश्चिम ने नाटो की यूक्रेनी सदस्यता के परिणामों को समझा। उन्होंने कहा, “इस तरह के कदम की आत्मघाती प्रकृति को नाटो के सदस्य खुद समझते हैं।”
अमेरिका ने कहा रूस की धमकी बिल्कुल गलत
रूस की न्यूक्लियर वार की धमकी पर अमेरिका ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसे बर्दाश्त नहीं जाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जेड तारर ने कहा कि रूस की धमकी बिल्कुल गलत है। दुनिया की राजनीति के लिए ऐसी धमकी गलत है। हम समझते हैं कि परमाणु हथियार का इस्तेमाल कभी नहीं होना चाहिए और धमकियों का कोई फायदा नहीं है।
पुतिन पहले ही दे चुके है परमाणु हमले की चेतावनी
पुतिन की परमाणु हमले की धमकी 21 सिंतबर को पुतिन ने पश्चिम को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह मजाक नहीं कर रहे हैं, रूस अपनी रक्षा करने के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हमलों की धमकी से अमेरिका समेत पश्चिम देश चिंतित हैं। अब यूक्रेन के नाटो की सदस्यता दिलाने के बाद क्या स्थिति होगी इसको लेकर भी चिंता की नई लकीरें खिंच गई हैं। अब अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो रूस परमाणु हमला करने से भी पीछे नहीं हटेगा। फिर दुनिया की स्थिति एकाएक बदल सकती है। एक तो पहले से ही विश्व घोर ऊर्जा और आर्थिक संकट का समाना करना पड़ रहा है। दुनिया के कई देश यूक्रेन यु्द्ध के कारण भुखमरी और बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं । ऐसे में अगर हम रूस की अगर नई चेतावनी को ध्यान से समझे तो आने वाला संकट काफी दुनिया के लिए काफी खतरनाक साबित होने वाला है।