Monday, July 28, 2025
HomeBreaking Newsदिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी के नेतृत्व में भाजपा...

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश द्वारा आज से नमो युवा चौपाल का दिल्ली में हुआ शुभारंभ

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश द्वारा आज से नमो युवा चौपाल का दिल्ली में हुआ शुभारंभ।

आज दिल्ली की 70 विधानसभाओं में भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के दिल्ली प्रदेश और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे ।

जिसकी शुरुआत विकासपुरी विधानसभा की नमो युवा चौपाल से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी रहे

कस्तूरबा नगर विधानसभा नमो युवा चौपाल में भाजपा राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी अलका गुर्जर जी, मंगोलपुरी विधान सभा नमो युवा चौपाल में सांसद योगेन्द्र चंदोलिया,द्वारका विधानसभा नमो युवा चौपाल में सांसद कमलजीत सहरावत और नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा की नमो युवा चौपाल में सांसद बांसुरी स्वराज एवं
बुराड़ी विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर त्यागी ने नमो युवा चौपाल का उद्घाटन किया ।

नमो युवा चौपाल में दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी अपनी अपनी विधानसभा में उपस्थित रहे ओर दिल्ली के युवाओं ने भी नमो युवा चौपाल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments