Monday, June 9, 2025
HomeEntertainmentआशिकी 2 के म्यूजिक कंपोजर के साथ सात फेरे लेंगी सिंगर पलक...

आशिकी 2 के म्यूजिक कंपोजर के साथ सात फेरे लेंगी सिंगर पलक मुच्छल

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन, जिन्होंने साल 2013 में अपनी म्यूजिकल केमिस्ट्री से हिट गानों के झंडे गाड़ दिए थे, अब वो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आशिकी 2 में साथ काम किया था और इनकी जोड़ी ने मिलकर कई हिट्स दिए। पलक ने ‘आशिकी 2’ के सुपरहिट गानों ‘चाहूं मैं या ना’ और ‘मेरी आशिकी’ में अपनी आवाज दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पलक और मिथुन लव मैरिज न करके अरेंज मैरिज करेंगे। दरअसल, पलक के माता-पिता चाहते थे कि उनकी लाडली जल्द से जल्द सेटल हो जाए। जब वो मिथुन और उसके परिवार से मिले, तो दोनों को यह रिश्ता पसंद आया। शादी की डेट भी फिक्स हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी शादी छह नवंबर को होगी। चार नवंबर से हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। शादी में दोस्त और परिवार वालों के अलावा बी टाउन सितारों का भी जमावड़ा रहेगा।

सलमान ने दिलाया था बॉलीवुड में ब्रेक

अभिनेता सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है और पलक मुछाल भी इंदौर की हैं। सलमान पलक के बच्चों के दिल के ऑपरेशन करने की मुहिम से काफी प्रभावित थे। सलमान ने अपनी फिल्म एक था टाइगर में एक गीत लापता… पलक से गवाया था। इसके बाद प्रेम रतन धन पायो में भी सलमान की वजह से पलक को गाने का मौका मिला। मिथुन का परिवार भी संगीत से जुड़ा है। चाचा मशहूर संगीतकार प्यारेलाल ने पलक मुछाल को 90 के दशक में अपने लिटिल वर्ड्स ग्रुप में गाने का मौका दिया था। तब पलक ने इस ग्रुप के साथ विदेशों में भी शो किए थे। उससे पहले पलक इंदौर में स्टेज शो करती थीं। वे इंदौर की झेन संगीत संस्था से जुड़ी थीं। बहुत कम लोगों को पता है कि पलक ने स्टेज पर पहला गाना छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी… गाया था। बाद में दिल की बीमारी से ग्रसित बच्चों के ऑपरेशन के लिए पलक ने इंदौर में कई शो किए।

15 साल का शानदार करियर रहा है मिथुन का

सैंतीस वर्षीय मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में इमरान हाशमी की फिल्म ज़हर के लोकप्रिय गीत वो लम्हे से की थी। उन्होंने अपने 15 साल के करियर में अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन, हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे। सूत्रों के अनुसार, शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू होंगी और 6 नवंबर को एक इंटिमेट वेडिंग का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments