Saturday, April 19, 2025
HomeBreaking Newsहरियाणा में चला 'मोदी मैजिक', राहुल गांधी का करिश्मा नहीं आया काम

हरियाणा में चला ‘मोदी मैजिक’, राहुल गांधी का करिश्मा नहीं आया काम

हरियाणा में चला ‘मोदी मैजिक’, राहुल गांधी का करिश्मा नहीं आया काम

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 50 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

इस चुनाव में एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू हरियाणा में चल गया, जबकि राहुल गांधी कांग्रेस के लिए खास करिश्मा नहीं दिखा पाए।

PM मोदी का जादू

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में कुल 5 रैलियां की थीं, जिनका असर 17 विधानसभा सीटों पर पड़ा। इन 17 सीटों में से 10 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 5 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। दूसरी ओर, राहुल गांधी ने हरियाणा में 14 सीटों पर रैली की, जिनमें से 7 सीटों पर कांग्रेस पीछे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे है, जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है।

बीजेपी ने साधा निशाना

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, “लोकतंत्र की जीत हो गई है। यह उस रॉकेट को करारा जवाब है, जो लॉन्च नहीं होता, लेकिन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है। हरियाणा ने दिखा दिया है कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती, बल्कि मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है। हम इन रुझानों के परिणाम में बदलने का इंतजार कर रहे हैं। तीसरी बार लगातार भाजपा जीत रही है, और कांग्रेस पार्टी हिट विकेट हो रही है।”

कांग्रेस ने ECI पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग (ECI) पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमने ज्ञापन पेश करके अपनी शिकायत दर्ज कराई है, और हमें उम्मीद है कि ECI हमारे सवालों का जवाब देगी। 11-12 राउंड के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन केवल 4-5 राउंड के नतीजों को ही अपडेट किया जा रहा है। ऐसा लोकसभा चुनाव में भी हुआ था। हम उम्मीद करते हैं कि ECI, जो एक संवैधानिक और निष्पक्ष संस्था है, प्रशासन पर दबाव न बनाए। यह सब ‘माइंड गेम’ है। हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस को जनादेश मिलेगा और सरकार हमारी बनेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments