Monday, June 9, 2025
HomeNationalभाई! बैंक पूरे छह दिन रहेंगे बंद, रु. निकालने व जमा...

भाई! बैंक पूरे छह दिन रहेंगे बंद, रु. निकालने व जमा करने में, न रहना मंद

(हरेश उपाध्याय) नयी दिल्ली:- अक्टूबर के आखिरी 10 दिन में छुट्टियों की भरमार है और बैंक पूरे छह दिन रहेंगे बंद।अतः रु निकालने व जमा करने में न रहना मंद।अक्टूबर के महीने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन ये दिन त्योहारों से भरपूर हैं। शनिवार से लगातार छह दिन बैंकों में काम काज बंद रहेगा।दिवाली  का त्योहार दहलीज पर है और धनतरेस के दिन खरीदारी के लिए लोगों की लिस्ट लगभग तैयार हो चुकी है।इस त्योहारी सीजन में छुट्टियां भी खूब हैं,लेकिन अगर कोई बैंकिंग से जुड़ा जरूरी काम आपका पूरा नहीं हुआ है,तो उसे हर हाल में निपटा लीजिए।क्योंकि कल से यानी शनिवार 22 अक्टूबर से बैंक लगातार 6 दिन बंद रहने वाले हैं।इस महीने के बाकी कुल 10 दिन में से आठ दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में बैकों में अवकाश होगा। इसलिए अगर आप दिवाली के बाद भी बैंक जाने के लिए घर से निकलते हैं, तो एक बार कैलेंडर जरूर देख लें।बैंक की छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है।

22 अक्टूबर   चौथा शनिवार सभी जगह।
23 अक्टूबर  रविवार सभी जगह।
24 अक्टूबर काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन/नरक चतुर्दशी  गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल छोड़ सभी जगह।
25 अक्टूबर  लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर।
26 अक्टूबर  गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर।
27 अक्टूबर  भाईदूज  गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ।
30 अक्टूबर रविवार  सभी जगह।
31 अक्टूबर  सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती रांची, पटना और अहमदाबाद।

यद्यपि ऑनलाइन बैंकिंग सेवा जारी रहेगी। बैंकिंग अवकाश रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं। त्योहारी सीजन में भले ही बैंकों के ब्रांच बंद रहें लेकिन इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन कर सकते हैं। उक्त सेवा हमेशा की तरह ही जारी रहेगी।आप किसी भी प्रकार का लेन-देन ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आसानी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments