Sunday, June 8, 2025
HomeBreaking Newsलोकसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा गेम प्लान, नायब सैनी ने...

लोकसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा गेम प्लान, नायब सैनी ने बूथों को और मजबूत करने का दिया टास्क

लोकसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा गेम प्लान, नायब सैनी ने बूथों को और मजबूत करने का दिया टास्क

केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, तीनों प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पुनिया की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका क्या होगी इस पर रूपरेखा तैयार की गई. एक के बाद एक हुई छह बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान के तहत बूथ को और अधिक मजबूत करने का भी टास्क दिया. चुनाव में सभी मोर्चों और विभागों की भूमिका पर मार्गदर्शन किया. सभी प्रदेश पदाधिकारियों से लोकसभा की 10 की दस सीटें जीतने के लिए अभी से जुट जाने के निर्देश दिए हैं. इन बैठकों में सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे.

कार्यकर्ता जुड़े हैं हर वर्ग के साथ

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनावों में प्रदेश मोर्चा की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है. क्योंकि मोर्चा के कार्यकर्ता हर वर्ग के साथ जुड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक अभियान कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसमें गांव चलो अभियान है. सैनी ने कहा कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और आईटी विभाग की इन बैठकों में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए.

ज्यादा फोकस महिला सशक्तिकरण पर रहा

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है. मोदी सरकार का सबसे ज्यादा फोकस महिला सशक्तिकरण पर रहा है. मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है. 15 हजार ड्रोन दीदियां कुछ ही मिनटों में खेतों में खाद डालने का काम कर रही है. सैनी ने बताया कि सभी मोर्चा पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान के तहत मोदी-मनोहर सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को बताने और लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है.

बैठक में रहे उपस्थित सभी पदाधिकारी

बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल यादव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी, संदीप लोहान, प्रदेश उपाध्यक्ष शीषपाल काम्बोज, महिला मोर्चा की बैठक में डा. सुधा यादव, प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, महामंत्री रीया पाहवा, गायत्री, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments