Sunday, June 8, 2025
HomeNationalमुस्लिम देश सीरिया में मिला लगभग 1,600 साल पुराना हिन्दू मंदिर

मुस्लिम देश सीरिया में मिला लगभग 1,600 साल पुराना हिन्दू मंदिर

सीरिया में पुरातत्व विभाग की टीम को हाल ही में करीब 1,600 साल पुरानी एक इमारत मिली है। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से कराई गई खुदाई में मिले सदियों पुराने ऐतिहासिक मोजेक को मंदिर होने का अनुमान जताया जा रहा है। पुरातत्ववेत्ताओं ने बताया कि हजारों साल बाद भी इसका फर्श एकदम नया दिखाई देता है। हालांकि पूर्व में इंडोनेशिया, वियतनाम, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों में भी मंदिरों को खोजा गया है। लेकिन सीरिया में मिला यह प्राचीन मंदिर पुरातत्व विभाग के लिए दुर्लभ कामयाबी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये मोजेक रोमन काल में बनाया गया है। रिपोर्ट की मानें तो सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के करीब रस्तन में यह मोजेक मिला है। युद्ध प्रभावित सीरिया में करीब एक दशक से जारी हमलों में कारण यहां के कई पुरातात्विक खजाने क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल इस नायाब नमूने में कुछ प्राचीन लड़ाकों को भी दिखाया गया है।

1,300 स्क्वायर फुट में फैली हुई है जगह

यह मोजेक करीब 1,300 स्क्वायर फुट में फैला हुआ बताया जा है। ये मोजेक एक पुरानी बिल्डिंग के अंदर दबा हुआ था। सीरिया में खोजे गए इस मोजेक के ऊपर रोम के देवताओं का भी चित्रण किया गया है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कभी मंदिर हुआ करता था, और यहां रहने वाले लोग रोमन देवताओं की पूजा किया करते थे। विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. ह्यूमन साद ने बताया कि इस मोजेक पर नेपच्यून, प्राचीन रोमन समुद्र के देवता और उनकी 40 संगिनियों का चित्रण है। डॉ. साद ने कहा कि हम इस बात का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं कि ये मोजेक किस तरह की इमारत पर बने हैं। खुदाई का काम अभी पूरा नहीं हुआ है ऐसे में आगे यहां से कुछ और दुर्लभ चीजें मिलने के साथ और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

खुदाई जारी, कुछ और दुर्लभ चीजें मिलने की है संभावना

11 साल पहले सीरिया में शुरू हुए युद्ध के बाद यह वहां की अब तक की सबसे खास खोज बताई जा रही है। इस मोजेक के ऊपर रोम के देवताओं का भी चित्रण किया गया है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कभी मंदिर हुआ करता था, और यहां रहने वाले लोग रोमन देवताओं की पूजा किया करते थे। विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. ह्यूमन साद के ने बताया कि इस मोजेक पर नेपच्यून, प्राचीन रोमन समुद्र के देवता और उनकी 40 संगिनियों का चित्रण है। डॉ. साद ने कहा, ‘ हम इस बात का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं कि ये मोजेक किस तरह की इमारत पर बना है। खुदाई का काम अभी पूरा नहीं हुआ है ऐसे में आगे यहां से कुछ और दुर्लभ चीजें मिलने के साथ और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments