Monday, June 9, 2025
HomeNationalकांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान समाप्त, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज शाम करीब साढ़े चार बजे समाप्त हो गया। ग्रैंड ओल्ड पार्टी में शीर्ष पद के लिए नतीजे बुधवार को आएंगे। 37वें कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दावेदारों में दो नाम हैं- शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे का। दोनों ही खुद की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। थरूर और खड़गे में से एक सोनिया गांधी की जगह लेगा जो वर्तमान में अंतरिम अध्यक्ष हैं। वही मतदान के बीच राजस्थान कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने दिल्ली में कहा, ‘देश के लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी ने एक उदाहरण स्थापित किया है कि एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव होता है। गांधी परिवार के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी वोट डाला। मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनके साथ वहां उन लगभग 40 नेताओं ने भी मतदान किया, जो उनके साथ इस यात्रा में ‘भारत यात्री’ हैं। मतदान से पहले सोनिया गांधी ने यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, “मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।”  पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया। मतदान के बीच पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही है तथा वह इससे संतुष्ट हैं। कांग्रेस मुख्यालय में मतदान के बाद जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, “यह ऐतिहासिक मौका है। हमारे यहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव हुआ है।”  कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments