Monday, July 28, 2025
HomeStateDelhiएक साल के अंदर दिल्ली में 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज, साइबर...

एक साल के अंदर दिल्ली में 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज, साइबर क्राइम में दोगुने की बढ़ोतरी 

दिल्ली में एक साल के अंदर करीब 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज, साइबर क्राइम में दोगुने की बढ़ोतरी 

एनसीआरबी रिपोर्ट 2022 के मुताबिक दिल्ली में साल 2022 में हत्या के 501 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 2021 और 2020 में क्रमश: 454 और 461 थी.

दिल्ली में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एनसीआरबी की साल 2022 की सालाना रिपोर्ट हर बार की तरह इस बार भी क्राइम का ग्राफ बढ़ने के ही संकेत मिले हैं. दिल्ली में साल 2022 में 2021 की तुलना में आपराधिक मामलों में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई. करीब तीन लाख मामले दर्ज किए गए. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनतम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है. एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में भारतीय दंड संहिता के तहत कुल 2,98,988 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 2,89,045 मामले दर्ज किए गए थे. 2020 में दर्ज मामलों की कुल संख्या 2,45,844 रही थी.

महिलाओं के खिलाफ 14,158 मामले आये सामने

गृह मंत्रालय की संस्था एनसीआरबी के अनुसार दिल्ली में 2022 में हत्या के 501 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 2021 और 2020 में क्रमश: 454 और 461 रही थी. साल 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 14,158 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 2021 और 2020 में क्रमश: 13,982 और 9,782 रहे थे.

बच्चों के खिलाफ 7400 केस दर्ज 

एनसीआरबी के रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले 2022 में बढ़कर 7,400 हो गए, जबकि 2021 में ऐसे मामलों की संख्या 5,256 थी. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि 2022 में अपहरण के 5,585 मामले दर्ज किए गए. 2021 और 2020 में ऐसे मामलों की संख्या 5,475 और 4,011 थी. साल 2021 से 2022 के बीच बुजुर्ग नागरिकों के खिलाफ अपराध के मामले 1,166 से बढ़कर 1,313 हो गए.

अपराध के खिलाफ लोगों का जागरूक करना जरूरी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में साइबर अपराध के मामले 2022 में लगभग दोगुने हो गए. एनसीआरबी के 2022 के व्यापक अपराध आंकड़ों से पता चलता है कि ऐसे मामलों की संख्या 2021 में 345 थी जो 2022 में बढ़कर 685 हो गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में साइबर अपराध के केवल 166 मामले सामने आए थे. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार लोगों में साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहे हैं. समय-समय पर कई अभियान भी चलाए जाते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments