Monday, June 9, 2025
HomeBreaking Newsभारतीय पशु चिकित्सा संघ, नई दिल्ली ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर (डॉ.)...

भारतीय पशु चिकित्सा संघ, नई दिल्ली ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर (डॉ.) महेंद्र पाल को फैलिसिटेट और सम्मानित किया

भारतीय पशु चिकित्सा संघ, नई दिल्ली ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर (डॉ.) महेंद्र पाल को फैलिसिटेट और सम्मानित किया

आईवीए के कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कहा कि पूरे पशु चिकित्सा पेशे को इस उपलब्धि पर गर्व है और हम सभी इसमें भागीदारी महसूस करते हैं।

दिल्ली ब्यूरो @RajneetikTarkas.In

पद्मश्री डॉ. महेंद्र पाल को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में दिल्ली पशु चिकित्सा संघ, लघु पशु पशु चिकित्सा संघ, प्राइवेट प्रैक्टिशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और प्राइवेट प्रैक्टिशनर एसोसिएशन दिल्ली, कैनीज़ वेलफेयर पेट क्लब के अध्यक्ष और सचिव, उपाध्यक्ष, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद, निदेशक (पशुपालन इकाई), विकास विभाग, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी (पशुचिकित्सा), दिल्ली सरकार के पशुचिकित्सक और दिल्ली में प्रतिष्ठित निजी चिकित्सक उपस्थित थे।

भारतीय पशु चिकित्सा संघ, नई दिल्ली ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर (डॉ.) महेंद्र पाल को फैलिसिटेट और सम्मानित किया
भारतीय पशु चिकित्सा संघ, नई दिल्ली ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर (डॉ.) महेंद्र पाल को फैलिसिटेट और सम्मानित किया

भारतीय पशु चिकित्सा संघ, नई दिल्ली ने रमेश नगर, दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर (डॉ.) महेंद्र पाल को फैलिसिटेट और सम्मानित किया। प्रोफेसर डॉ. महेंद्र पाल, जिनका जन्म 10 अप्रैल 1946 को दिल्ली में हुआ था, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक और ख्यातिलब्ध व प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं, जिनके पास पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षण, रोगों की जांच, योजना और प्रशासन का 50 वर्षों से अधिक का अनुभव है। प्रो. पाल के पास बीवीएससी और एएच (पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, मथुरा), एमवीपीएच (अखिल भारतीय स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, कलकत्ता), पीएच.डी. (विज्ञान संकाय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल) और डी.एससी. (विज्ञान संकाय, उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर उपाधि है। उन्होंने अपना करियर विकास विभाग, जीएनसीटीडी में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के रूप में शुरू किया।

उन्होंने घर जैसे इस माहौल में अपने व्यापक अनुभव को साथी पशु चिकित्सकों के बीच साझा किया। दिल्ली से शुरू हुई डॉ. पाल की यात्रा को साझा करने से लगभग 40 प्रतिष्ठित पशुचिकित्सकों का समूह मंत्रमुग्ध हो गया। सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक से सम्मानित होने पर, पूरा पेशेवर समूह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा था और डॉ. पाल को बधाई दे रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments