Sunday, June 8, 2025
HomeStateMaharashtraमुंबई में कोरियाई लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी युवकों को किया...

मुंबई में कोरियाई लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। सार्वजानिक जगह पर एक कोरियन महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडि पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिली है कि महिला यूट्यूबर दक्षिण कोरिया की नागरिक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामला मीडिया मे आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी। आज आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।

सामने आए वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक महिला के पास आता है और उसके विरोध के बावजूद उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने लगता है। युवक महिला से जोरजबरदस्ती करता दिखाई देता है। महिला अपना बचाव करते हुए वहां से भागने की कोशिश करती है। लेकिन युवक वहीं नहीं रुकता वो अपने साथी के साथ बाइक से उसके पीछे आता दिखाई देता है और उसने महिला को अपनी मोटरसाइकिल से घर छोड़ने के लिए कहता है। जबकि महिला ने उसकी पेशकश को ठुकरा दिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments