अक्सर विवादों में रहने वाला जवाहरलाल नेहरू यूनिवसिर्टी (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है की आज छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई है। दिल्ली पुलिसने बताया कि निजी विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों में ये झगड़ा हुआ है। इस झड़प में दो छात्र घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो छात्रों के बीच एक आपसी मामले को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उनके दोस्त भी झगड़े में शामिल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें कॉलेज से लड़ाई के बारे में जानकारी मिली। दो छात्रों में एक निजी मामले को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद उनके दोस्तों ने लड़ाई में साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है। सूत्रों ने कहा कि परिसर में क्षेत्र के एसएचओ, एसीपी और स्थानीय कर्मचारी मौजूद हैं। कुछ गेटों को सील कर दिया गया है और प्रवेश की अनुमति नहीं है।
लड़ाई में दो छात्रों को चोट लगी है
जानकारी के मुताबिक ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले छात्र का दूसरे हॉस्टल के छात्र से विवाद हुआ। दोनों तरफ से बाहरी लोगों को JNU में बुलाया गया और उसके बाद मारपीट हुई। इस लड़ाई में दो छात्रों को चोट लगी है। लड़ाई का छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़कों के हाथ में डंडे हैं और फेस को कवर भी किया हुआ है।
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाए
आपको बता दें, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के रेक्टर अजय कुमार दुबे ने अपने पद से अगस्त, 2022 में इस्तीफा दे दिया था। एबीवीपी और कुछ टीचर्स ने पिछले कुछ दिनों से दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। यह लोग लगातार दुबे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। शिक्षकों और छात्रों ने अजय कुमार दुबे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और वो उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके बाद दुबे को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा था। इससे पहले, जनवरी 2020 में भी जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने कई छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। जिसमे कई लोग घायल हो गए थे।