Sunday, June 8, 2025
HomeEntertainmentसोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट? फैंस को दिखा बेबी बंप, सोशल मीडिया पर मिल...

सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट? फैंस को दिखा बेबी बंप, सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाइयां

सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट? फैंस को दिखा बेबी बंप, सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाइयां

Sonakshi Sinha Pregnancy: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 24 जून को एक इंटीमेट सेरेमनी में अपनी शादी रजिस्टर की थी, जिसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोनाक्षी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके फैंस ने बेबी बंप देखकर उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दी हैं।

सोनाक्षी ने लाल सूट पहनकर, मांग में सिंदूर, गले में नेकलेस, माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाए हुए जहीर इकबाल संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में दोनों के साथ एक प्यारा डॉग भी नजर आ रहा है, जिसे सोनाक्षी ने कैप्शन में ‘पूकी’ का नाम दिया है। फैंस को सोनाक्षी का यह अंदाज बेहद पसंद आया है, और फैंस में उनके प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

फैंस ने दी प्रेग्नेंसी पर बधाई

सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “प्रेग्नेंसी की बधाई,” तो दूसरे ने कहा, “लगता है कि आप प्रेग्नेंट हैं।” कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में सोनाक्षी से यह पूछ भी लिया कि क्या वह वाकई में प्रेग्नेंट हैं।

सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं? लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा बेबी बंप तो फैंस दे रहे हैं बधाई

दिवाली पार्टी में सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी

हाल ही में सोनाक्षी और जहीर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे। इस पार्टी में सोनाक्षी ग्रीन सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं जहीर भी कुर्ता पहनकर काफी हैंडसम दिख रहे थे।

7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी से पहले लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लंबे रिलेशनशिप के बाद कपल ने 24 जून को कोर्ट मैरिज की और उसके बाद एक भव्य रिसेप्शन होस्ट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments