Friday, March 14, 2025
HomeStateDelhiयमुना के पानी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता Shahzad Poonawala का AAP पर...

यमुना के पानी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता Shahzad Poonawala का AAP पर बड़ा आरोप

यमुना के पानी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता Shahzad Poonawala का AAP पर बड़ा आरोप

यमुना पानी पर शहजाद पूनावाला का बयान: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच चुका है, और यमुना के पानी में जहरीले झाग नजर आ रहे हैं। इस मुद्दे पर शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर हमला बोला।

शहजाद पूनावाला ने कहा, “यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे 2025 तक यमुना को साफ करेंगे। जब लोग छठ पूजा मनाएंगे, तो उन्हें किन-किन बीमारियों का सामना करना पड़ेगा, इसकी कल्पना कीजिए।”

प्रदूषण का असली कारण

उन्होंने आगे कहा, “आप की सरकार ने यमुना की सफाई के लिए आए सारे पैसे विज्ञापनों पर खर्च कर दिए हैं। अब वे प्रदूषण के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दोषी ठहरा रहे हैं। सच्चाई यह है कि आप की जहरीली राजनीति ही दिल्ली की जहरीली हवा और यमुना के जहरीले पानी का मुख्य कारण है।”

शहजाद पूनावाला ने कहा कि यमुना का पानी नहीं, बल्कि सफेद झाग जहर बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने 2025 तक यमुना का पानी साफ करने का वादा किया था, जबकि पहले उन्होंने 2020 तक पानी साफ करने का आश्वासन दिया था।

छठ पूजा और प्रदूषण की चिंता

शहजाद पूनावाला ने छठ पूजा के समय यमुना के वर्तमान हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “सोचिए, देश और दिल्ली की महिलाएं यहां छठ पूजा पर आएंगी तो उन्हें पॉल्यूटेड पानी के कारण किन बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। यमुना का यह हाल इसलिए है क्योंकि आप सरकार ने 7,000 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च कर दिए हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है, जहां लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मास्क लगाना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आम आदमी पार्टी (AAP) केवल दूसरों को दोष देती रहेगी? उन्होंने पराली जलाने और स्मॉग टावरों के मुद्दे पर भी सवाल उठाया।

अरविंद केजरीवाल को चुनाव नहीं लड़ने की चेतावनी

पूनावाला ने चेतावनी दी कि अगर यमुना का पानी डुबकी लगाने लायक नहीं है, तो अरविंद केजरीवाल को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, क्योंकि उन्होंने वादा किया था कि अगर 2025 तक यमुना साफ नहीं हुई, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments