Sunday, June 8, 2025
HomeBreaking Newsझारखंड में बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की सूची, चंपाई सोरेन...

झारखंड में बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की सूची, चंपाई सोरेन को मिला टिकट

झारखंड में बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की सूची, चंपाई सोरेन को मिला टिकट

झारखंड बीजेपी उम्मीदवार सूची 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने झारखंड के लिए 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इस सूची में सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है, जबकि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babu Lal Marandi) को धनवार से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इस 66 प्रत्याशियों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, गीता बालमुचू, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, और मीरा मुंडा का नाम शामिल है। चंपाई सोरेन सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि चंपाई सोरेन ने पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के टिकट से चुनाव लड़ा था।

चंपाई सोरेन के बेटे को भी मिला टिकट

दुमका से बीजेपी ने सुनील सोरेन को टिकट दिया है। सुनील सोरेन 2019 में बीजेपी के सांसद रहे हैं। हालांकि, 2024 के चुनाव में उनका टिकट काटकर जेएमएम से बीजेपी में शामिल हुईं सीता सोरेन को टिकट दे दिया गया था। वहीं, चंपाई सोरेन को उनकी परंपरागत सीट सरायकेला से टिकट मिला है। चंपाई सोरेन के बेटे को भी टिकट मिला है; बाबूलाल सोरेन को पार्टी ने घाटशिला से उम्मीदवार बनाया है।

लोबिन हेम्ब्रम भी बने प्रत्याशी

बीजेपी ने जेएमएम से पार्टी में शामिल हुए लोबिन हेम्ब्रम को भी उम्मीदवार बनाया है। लोबिन, जेएमएम के फ्लोर टेस्ट में बगावत करने के बाद हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे।

बीजेपी प्रत्याशियों की पूरी सूची:

  1. धनवार से बाबूलाल मरांडी
  2. राजमहल से अनंत ओझा
  3. बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम
  4. लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू
  5. महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम
  6. शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन
  7. नाला से माधव चंद्र महतो
  8. जामताड़ा से सीता सोरेन
  9. दुमका से सुनील सोरेन
  10. जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर
  11. मधुपुर से गंगा नारायण सिंह
  12. सारठ से रणधीर कुमार सिंह
  13. देवघर से नारायण दास
  14. पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह
  15. गोड्डा से अमित कुमार मंडल
  16. महगामा से अशोक कुमार भगत
  17. कोडरमा से नीरा यादव
  18. बरकट्ठा से अमित कुमार यादव
  19. बरही से मनोज यादव
  20. बरकागांव से रोशन लाल चौधरी
  21. हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद
  22. सिमरिया से उज्ज्वल दास
  23. बगोदर से नागेंद्र महतो
  24. जमुआ से मंजू देवी
  25. गांडे से मुनिया देवी
  26. गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी
  27. बरमो से रवींद्र पांडे
  28. बोकारो से बिरंची नारायण
  29. चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी
  30. सिंदरी से तारा देवी
  31. निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता
  32. धनबाद से राज सिन्हा
  33. झरिया से रागिनी सिंह
  34. बाघमारा से शत्रुघ्न महतो
  35. बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी
  36. घाटशिला से बाबूलाल सोरेन
  37. पोटका से मारा मुंडा
  38. जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू
  39. सरायकेला से चंपाई सोरेन
  40. चाईबासा से गीता बलमुचू
  41. मझगांव से बड़कुंवर गगराई
  42. जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा
  43. चक्रधरपुर से शशिभूषण समद
  44. खरसावां से सोनाराम बोदरा
  45. तोरपा से कोचे मुंडा
  46. खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा
  47. खिजरी से राम कुमार पाहन
  48. रांची से सी पी सिंह
  49. हटिया से नवीन जायसवाल
  50. कांके से जीतू चरण राम
  51. मंदार से सन्नी टोप्पो
  52. सिसाई से अरुण उरांव
  53. गुमला से सुदर्शन भगत
  54. बिशुनपुर से समीर उरांव
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments