Sunday, July 27, 2025
HomeBreaking News'हिंदू त्योहारों के दौरान पत्थरबाजी पर राहुल गांधी हो जाते हैं मौन...',...

‘हिंदू त्योहारों के दौरान पत्थरबाजी पर राहुल गांधी हो जाते हैं मौन…’, गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

‘हिंदू त्योहारों के दौरान पत्थरबाजी पर राहुल गांधी हो जाते हैं मौन…’, गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

Giriraj Singh Attack on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार (13 अक्टूबर, 2024) को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “हिंदू त्योहारों पर पत्थरबाजी और राहुल गांधी जैसे महान नेताओं का मौन धारण…क्या इसी दिन के लिए देश का बंटवारा हुआ था?”

बहराइच की घटना

13 अक्टूबर को बहराइच के महसी इलाके में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में गोपाल मिश्रा नाम के युवक की मौत हो गई। गोपाल की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने कई दुकानों और मकानों में आग लगा दी। विसर्जन यात्रा के दौरान धार्मिक स्थल के बाहर डीजे बजाने वाली भीड़ विवाद की वजह बनी।

देशभर में हुई हिंसा

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड और तेलंगाना जैसे राज्यों में धार्मिक विवादों की घटनाएं देखने को मिली हैं:

  • हैदराबाद: मुथ्यलम्मा मंदिर में देवी मां की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें बीजेपी नेता माधवी लता को पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • झारखंड के गढ़वा: मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जहां पुलिस ने विवादित रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी थी।
  • पश्चिम बंगाल: हावड़ा जिले के श्यामपुर इलाके में एक खास समुदाय के लोगों ने दुर्गा पांडाल में तोड़फोड़ की।
  • कर्नाटक के बेलगावी: सोलापुर गांव में मूर्ति के अपमान के बाद दो समूहों में झड़प हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए और दो बाइक तथा एक कार क्षतिग्रस्त हुई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments