Saturday, April 19, 2025
HomeSportsआज वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, जानिए,...

आज वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, जानिए, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

आज वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, जानिए, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

INDW vs SLW Live Streaming And Telecast: भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आज यानी 09 अक्टूबर, बुधवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया का तीसरा मैच होगा। अब तक खेले गए दो मैचों में टीम इंडिया ने एक मैच जीता और एक गंवाया है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच बेहद अहम है।

कब होगा मुकाबला?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज, 09 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, मुकाबले की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी।

कहां होगा मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीवी पर कहां देखें लाइव?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

इस मुकाबले को भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

  • शैफाली वर्मा
  • स्मृति मंधाना
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  • दीप्ति शर्मा
  • सजीवन सजना
  • अरुंधति रेड्डी
  • श्रेयंका पाटिल
  • आशा शोभना
  • रेणुका ठाकुर सिंह
  • पूजा वस्त्राकर
  • राधा यादव
  • दयालन हेमलता
  • यास्तिका भाटिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम

  • विशमी गुणरत्ने
  • चमारी अथापथु (कप्तान)
  • हर्षिता समरविक्रमा
  • कविशा दिलहारी
  • नीलाक्षी डी सिल्वा
  • हासिनी परेरा
  • अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू)
  • सुगंधिका कुमारी
  • इनोशी प्रियदर्शनी
  • उदेशिका प्रबोधनी
  • इनोका राणावीरा
  • अमा कंचना
  • अचिनी कुलसुरिया
  • सचिनी निसानसाला
  • शशिनी गिम्हानी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments