Friday, April 25, 2025
HomeStateArvind Kejriwal Resigns: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी...

Arvind Kejriwal Resigns: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी बनेंगी अगली मुख्यमंत्री

Arvind Kejriwal Resigns: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी बनेंगी अगली मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को घोषणा की थी कि वह जनता के बीच जाएंगे और तब तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं लौटेंगे जब तक जनता उन्हें “ईमानदारी का प्रमाणपत्र” नहीं दे देती। एलजी से मुलाकात के बाद, आम आदमी पार्टी ने आतिशी को अगली मुख्यमंत्री बनाने की दावेदारी पेश की है और शपथ की तारीख तय करने का अनुरोध किया है।

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद, केजरीवाल ने यह अप्रत्याशित निर्णय लिया, साथ ही दिल्ली में समय पूर्व चुनाव की मांग की। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, और चुनाव की संभावना फरवरी की शुरुआत में है।

आतिशी बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी को दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया। आतिशी, कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

आतिशी की भूमिका

अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान आतिशी ने वित्त, शिक्षा और राजस्व सहित 14 महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। दिल्ली में शिक्षा सुधारों और आप सरकार की उपलब्धियों में उनकी अहम भूमिका रही है। पिछले साल मार्च में उन्हें दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था और केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से वह सरकार और पार्टी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments