CM केजरीवाल ने मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास C&D प्लांट का किया उद्घाटन
Breaking desk | Rajneetik Tarkas
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सी एंड डी प्लांट का उद्घाटन किया। शास्त्री पार्क में प्लांट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए CM केजरीवाल ने कहा, आज कंस्ट्रक्शन और डिमोलोजन प्लांट शुरू हो गया है। अब जो मलबा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लाया जाएगा, वो यहां मार्बल टाइल्स में बदल कर उसका इस्तेमाल किया जाएगा।
दिल्ली में जगह-जगह मलबे के ढेर पड़े रहते हैं
दिल्ली में जगह-जगह मलबे के ढेर पड़े रहते हैं। यहां पर उस मलबे से ईंट टाइल बनाई जाएगी। ये देश का सबसे बड़ा प्लांट है, सबसे आधुनिक तकनीक ये बनाया गया है। दिल्ली में लगभग 6,500 टन मलबा रोज निकलता है।