Tuesday, June 3, 2025
HomeStateMadhyapradeshUjjain 12 Year Old Girl Rape Case: उज्जैन में 12 साल की...

Ujjain 12 Year Old Girl Rape Case: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप, खून से सनी अर्धनग्न लड़की ढाई घंटे भटकती रही

Ujjain 12 Year Old Girl Rape Case: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप, खून से सनी अर्धनग्न लड़की ढाई घंटे भटकती रही

Crime desk | Rajneetik Tarkas 

उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां पुलिस ने उसे खून दिया। बच्ची अब खतरे से बाहर है। उसने मां के साथ भी गलत काम होने की बात बताई है, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई? इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

दांडी आश्रम के पास बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी

महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। खून से सनी अर्धनग्न बच्ची सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही।

इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं

इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन शायद डर या किसी और सामाजिक वजह से न रोका और न ही पुलिस को बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments