Wednesday, March 12, 2025
HomeStateUttarpradeshमैनपुरी में 2.88 लाख वोटों से जीतीं डिंपल, 71 साल बाद रामपुर...

मैनपुरी में 2.88 लाख वोटों से जीतीं डिंपल, 71 साल बाद रामपुर में भाजपा का कब्ज़ा

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी और मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव ने नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2.88 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट के तीन चुनावों में चार बार महिला प्रत्याशी भी लड़ीं, लेकिन जीत का ताज इनसे कोसों दूर रहा। 2004 के उपचुनाव में जहां कांग्रेस के टिकट पर सुमन चौहान ने चुनाव लड़ा था तो वहीं 2009 में भाजपा से तृप्ति शाक्य और और 2014 में बसपा से डॉ. संघमित्रा मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई भी महिला प्रत्याशी नहीं जीत सकी।

डिंपल यादव की जीत पर शिवपाल यादव ने ट्वीट कर बधाई दी है। शिवपाल यादव ने लिखा है कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। शिवपाल यादव के इस ट्वीट पर तमाम लोग लिख रहे हैं कि अखिलेश यादव को अब चाचा की अहमियत समझ में आएगी। इस जीत में शिवपाल यादव का बहुत बड़ा हाथ है।

सबसे ज्यादा उलटफेर आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में हुआ है। यहां 71 साल बाद कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। उधर, खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments