देश अभी श्रद्धा वाकर हत्याकांड से अभी उबरा भी नहीं था की एक और सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। मामला बिहार के भागलपुर में पीरपैंती थाना क्षेत्र का है। जहा बीते शनिवार को सरेआम महिला नीलम देवी पर उसके गांव के दो भाइयों ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से हमला कर दिया था। आरोपियों ने नीलम देवी के शरीर के अंग काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की हाथ, पैर, कान और स्तन काटकर बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। इस मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब महिला बाजार से पैदल घर लौट रही थी। उसी दौरान उस पर दो भाइयों ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के हाथ, पैर और स्तन पर गड़ासे से वार किया। महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी।
पीड़िता ने अपने बेटे को आपबीती सुनाई, लोग दहल गए
खून से लथपथ महिला को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस समय पीड़िता ने अपने बेटे को आपबीती सुनाई। महिला ने बेटे कुंदन को जो बताया उसे सुनकर साथ में रहे लोग भी दहल गए। महिला के शरीर के खून बह रहा था। बेटा, मां के बहते खून को कपड़े से रोकने की कोशिश कर रहा था। मां ने उसे बताया कि शकील मियां और उसके भाई शमीम ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से उस पर हमला कर उसकी ये हालत की है। महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था और चूंकि किसी कारणवश उसे रोक दिया इसलिए गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया। इसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की थी। इतनी वीभत्स हत्या के बाद भी पुलिस शकील मियां को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने उसे छोड़ पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
शकील मियां से कई बार झड़प भी हो चुकी थी महिला की
सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि महिला के साथ शकील मियां के बीच पैसे की लेनदेन हुई थी। कई बार झड़प भी हो चुकी थी। शनिवार को अकेले पाकर शख्स ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुख्य आरोपी शकील मियां को पहाड़ की खाई के लक्ष्मीपुर भोरंग बगीचे से और उसके सहयोगी जुद्दीन मियां को उसके घर से पकड़ा गया है।