Monday, June 9, 2025
HomeStateUttarpradeshMainpuri Election: वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने लगाया चुनाव आयोग और...

Mainpuri Election: वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने लगाया चुनाव आयोग और सरकार के बीच साठ-गांठ का आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग सो रहा है, कुछ नहीं देख रहा जो सरकार कहती है करते जा रहे हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है। रामपुर में प्रशासन भाजपा को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा उन्होंने पूरे क्षेत्र में पर प्रचार किया है, ये चुनाव लोग नेताजी का मानकर वोट डाल रहे हैं। ये चनाव जनता और नेताजी का है। इसलिए बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा प्रशासन नही चाहता है कि वोट पड़े, इसलिये सतर्क रहने की जरूरत है।

इटावा के डीएम ने कहा शिकायत में कोई सच्चाई नहीं पाई गई

मैनपुरी उपचुनाव में पुलिस द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने देने के समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर इटावा के डीएम अवनीश राय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष की किसी भी शिकायत में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। अब तक सिर्फ 3-4 ईवीएम बदली गईं हैं। इस बीच पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। उन्‍होंने दावा किया कि इस चुनाव में डिंपल यादव की ही जीत होगी। उन्‍होंने कहा कि मैं कोई भविष्‍यवाणी करने वाला नहीं हूं लेकिन इस सीट से हमेशा सपा जीतती रही है। इस बार डिंपल यादव नेताजी से भी तीन गुना ज्‍यादा वोटों से जीतेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments