Sunday, June 8, 2025
HomeStateMaharashtraमुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने एक ही दिन में जब्त किया 61 किलो...

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने एक ही दिन में जब्त किया 61 किलो सोना

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम लगातार बड़े एक्शन ले रहा है। पिछले कुछ महीनों में कई सोने की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं, जिनको कस्टम की टीम ने पकड़ा है। वहीं अब मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने एक ही दिन में 61 किलो सोना जब्त किया है। इस मामले में पांच पुरुष और दो महिला यात्रियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के शरीर में सोने की छड़ें एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बेल्ट में छिपाई गई थीं, जिसमें कई जेबें थीं, जो उनके शरीर के चारों ओर लिपटी हुई थीं। पहले मामले में चार भारतीय यात्री तंजानिया से आए जिनके पास से 53 किलो सोना बरामद किया गया। आरोपी बड़ी चालाकी से सोने की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों ने इसे अपनी कमर बेल्ट में छुपाया था। चारों के पास से 28.17 करोड़ रुपये मूल्य का 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। आरोपियों को दोहा हवाई अड्डे पर सूडानी राष्ट्रीयता के एक व्यक्ति ने ये सोना सौंपा था। अधिकारी ने दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सर्वाधिक जब्ती है। मिली जानकरी के अनुसार पहले मामले में चार भारतीय यात्री तंजानिया से आए थे। उन्होंने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कमर बेल्ट की जेबों में सोना छिपाया हुआ था। चारों के पास से 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। संयुक्त अरब अमीरात में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छुपाई गई थीं। विदेश से आए यात्रियों की जब तलाशी ली गई, तो हैरान करने वाला वाकया नजर आया। इसका यह वीडियो सामने आया है. एक-एक कर पांच पुरुष और दो महिला यात्रियों की तलाशी ली गई तो गोल्ड बार पर गोल्ड बार निकलती गईं और सोने का ढेर लग गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments