Sunday, June 8, 2025
HomeEntertainmentमशहूर मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले की सड़क दुर्घटना में मौत

मशहूर मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले की सड़क दुर्घटना में मौत

मराठी टीवी अभिनेत्री कल्याणी कुराले का सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह सिर्फ 32 वर्ष की थीं। पुलिस के मुताबिक कोल्हापुर में एक्ट्रेस की मोटरसाइकिल को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी जान चली गई। कल्याणी कुराले कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो ‘दखंचा राजा ज्योतिबा’ और ‘तुझ जीव रंगला’ में देखा गया था। आपको बता दें कुछ दिनों पहले कल्याणी ने एक नया रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस मेहमानों को हैंडल करने जाती थी। कल्याणी अपने दोनों कामों को अच्छे से हैंडल कर लेती थी। अभिनेत्री को आखिरी बार शो ‘दखंचा राजा ज्योतिबा’ और ‘तुझ जीव रंगला’ में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। कल्याणी कुराले टीवी की दुनिया में सक्रिय थीं, साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराती थीं। उनके पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते थे। मूलरूप से कल्याणी कोल्हापुर से थीं और वहीं से उनकी शिक्षा पूरी हुई।

कल्याणी अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर जा रही थीं

अधिकारी ने कहा कि कल्याणी कुराले-जाधव देर शाम घर जा रही थीं, जब दुर्घटना सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंडी चौराहे के पास हुई। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने कहा, “पास के अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी कल्याणी

अभिनेत्री सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहती थी। बता दें हाल ही में कल्याणी ने एक पोस्ट शेयर किया था जो अभी बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोटी बना रही है। इसके साथ ही कल्याणी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह एक सॉन्ग में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। एक हफ्ते पहले ही अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन मनाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments