Sunday, June 8, 2025
HomeBreaking NewsEgypt Bus Accident: उतरी मिस्र में दर्दनाक हादसा, यात्री बस के नहर...

Egypt Bus Accident: उतरी मिस्र में दर्दनाक हादसा, यात्री बस के नहर में गिरने से सब तक 22 की मौत

उत्तरी मिस्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है की यहां यात्रियों से भरी गई एक बस नहर ​में गिर गई है। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह अन्य घायल हो गए है। काहिरा के उत्तर में दकाहलिया प्रांत में आज एक बस के नहर में गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बस राजमार्ग से उतरकर उत्तरी डकहलिया क्षेत्र के आगा में मंसौरा नहर में जा गिरी। घटनास्थल पर कुल 18 एंबुलेंस भेजी गईं। घायलों को प्रांत के दो अस्पतालों में ले जाया गया। मंत्रालय के मुताबिक एक मिनी बस डकालिया प्रांत में खाई में जा गिरी। बस में बड़ी संख्या में लोग थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते हुए इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास क लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आसपास रहने वाले लोग मदद के लिए आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब स्टीयरिंग व्हील के कारण यह हादसा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्थानीय निवासियों को पुलिस को पानी से शव निकालने में मदद करते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बस में 46 यात्री सवार थे, जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था। अभी तक मिली जानकरी के मुताबिक हताहतों में से ज्यादातर छात्र ही हैं।

घटना की सूचना के बाद मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना में जिन परिवारों ने रोजी रोटी कमाने वालों को खोया है, उन्हें 100,000 मिस्र पाउंड मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को 5,000 पाउंड मिलेंगे। पीड़ितों को नकद सहायता, नौकरी सहायता और अन्य मदद मुहैया कराई जाएगी। पिछले महीने मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनी बस और लॉरी की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ घायल हो गए थे। मरने वालों में एक पूरा परिवार और तीन बहनें शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments