Sunday, June 8, 2025
HomeBreaking News‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, राहुल...

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा अभियान महाराष्ट्र पहुंच चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान तिरंगा ले जा रहे कांग्रेस सेवा दल के नेता कृष्ण कुमार पांडेय का निधन हो गया। पांडे कांग्रेस के सेवा दल के महासचिव थे, कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कट्टर कांग्रेसी थे कृष्ण कुमार पांडेय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि पांडे दिग्विजय सिंह के साथ हाथ में तिरंगा लेकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए । उन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया लेकिन सबसे दुख की बात है कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह एक कट्टर कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस से भिड़ते थे। यह सभी भारत जोड़ो यात्रियों के लिए सबसे दुखद क्षण है।

राहुल गांधी ने जताया शोक

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पांडे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

आपको बता दें कि पांडे कांग्रेस के सेवा दल के महासचिव थे। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments