उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। दीपावली के बाद से ही मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। एक तरफ दक्षिण के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, तो पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण के राज्यों में अगले दो दिन तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने ट्वीट में बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे इलाके में ठंड के बढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी की संभावना है। वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक चक्रवाती सर्कुलेशन केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर स्थित है। इसके असर के कारण अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवाती सर्कुलेशन केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर स्थित है। इसके असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में 03-07 नवंबर 2022 के दौरान कहीं भारी बारिश, आंधी, मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कई इलाके प्रभावित हो सकते हैं। उत्तराखंड में 6 और 7 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा बारिश हो सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने कहा ने 05-07 नवंबर के दौरान पंजाब में अलग-अलग हल्की और मध्यम वर्षा होने और 06 नवंबर 2022 को कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की भी संभावना जताई है।