Sunday, June 8, 2025
HomeNationalहिमाचल में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने अपने शासनकाल में रक्षा सौदों...

हिमाचल में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने अपने शासनकाल में रक्षा सौदों में हमेशा कमीशन लिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पीएम मोदी ने हुंकार भरी। पीएम मोदी आज मंडी के सुंदरनगर पहुंचे। सुंदरनगर में 500 मीटर लंबे रोड शो से मोदी ने चुनावी जोश भरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंडी जिले के सुंदरनगर व सोलन जिला मुख्यालय में भाजपा की संसदीय स्तर की रैलियों को संबोधित किया। चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का हिमाचल का यह पहला दौरा रहा। पीएम मोदी चुनाव की घोषणा से पहले 20 दिन में तीन बार हिमाचल में जनसभाएं कर चुके थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने रक्षा सौदा में जमकर दलाली खाई। देश को कमजोर करने के लिए कांग्रेस ने कई काले कारनामे भी किए। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हजारों-करोड़ों के घोटाले भी किए। कांग्रेस कभी भी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा उपकरण मामलों में आत्मनिर्भर बन सके। कहा कि सेना के हर खरीद में कांग्रेस कमीशन चाहती थी। उनका कहना था कि सेना के जाबांज रणबांकुरों के लिए हथियार खरीदने में कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हमेशा से ही देरी की, ताकि कांग्रेस अपने नेताओं की तिजोरी भर सके।

जयराम सरकार ने आठ हजार घर बनाए: पीएम मोदी

कांग्रेस ने गरीब तबके के लोगों के लिए 2012-2017 में सिर्फ 15 ही घर बनाए, जबकि जयराम सरकार ने आठ हजार घर बनाए। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भेजी गई धनराशि के बाद भी कांग्रेस ने गरीब तबकों के लोगों के लिए घर नहीं बनाए। कांग्रेस शासनकाल में हिमाचल प्रदेश का कुछ भी विकास नहीं हुआ है। 2012 के घोषणापत्र में किए गए एक भी वादे कांग्रेस ने 2012-2017 तक पूरे नहीं किए। कहा कि भाजपा जो भी संकल्प लेती है उसे पूरा करके दिखाती है। भाजपा ने धारा 370 हटाने और राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था जो पूरा किया है। कांग्रेस शासनकाल में हिमाचल प्रदेश में कुछ भी नहीं किया।कोरोनाकाल में भी डबल इंजन की सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाई। कहा कि लोगों को फ्री राशन भी दिया जा रहा है। उनका कहना है कि हिमालच प्रदेश की माताएं मानती हैं कि उनका बेटा दिल्ली में बैठा है, जो उनके बारे में हमेशा सोचता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments