Saturday, March 15, 2025
HomeBreaking Newsपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पैर में लगी गोली, रैली...

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पैर में लगी गोली, रैली पर हुई थी फायरिंग

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर सामने आई है। एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच इमरान पर गोली चलाने वाले ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात की। इस दौरान उसने कहा कि इमरान खान मुल्क को गुमराह कर रहे हैं। वे अपनी रैली के दौरान सिर्फ शोर शराबा कर रहे हैं। अजान के दौरान भी डेक बजाकर शोर मचाया जा रहा है। इससे नाराज होकर मैंने उन्हें मारने की कोशिश की। मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था। मुझे किसी ने नहीं भेजा है। मैं अकेला हूं और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं।

रैली के दौरान हुई गोलीबारी

स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान उनके कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। जिसमें उनके दाहिने पैर पर गोली लगी है, इस दौरान कई अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर सामने आई है। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने घायल इमरान खान को उनके कंटेनर से एक बुलेट प्रूफ वाहन में स्थानांतरित किया है।

हमले के तुरंत बाद आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद,तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। हमले के बाद जारी की गई प्रारंभिक जानकारी में बताया गया था कि, इमरान खान सुरक्षित हैं। हालांकि, बाद में बताया गया कि उनके दाहिने पैर में गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। साथ ही बताया जा रहा है कि, हमले में इमरान खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की

घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कई ट्वीट किए और इस हमले की निंदा की। उन्होने कहा कि पीटीआई चेयरमैन इमरान खान पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। गृह मंत्री को घटना की तुरंत रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। अल्लाह से उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, सरकार पंजाब सरकार को पूरी सहायता देगी ताकि इस घटना की जांच हो सके। देश की राजनीति में हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा है कि अभी घटना की बहुत सारी जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसपर करीब से नजर रखी जा रही है। पाकिस्तानी पत्रकार इहतिशाम उल हक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें एक शख्स गोली चलाता हुआ नजर आता है। वह नीचे से ही इमरान खान को निशाना बनाता है। एक वीडियो में तीन गनशॉट सुनाई देते हैं। इमरान खान इस्लामाबाद में मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments