Friday, March 14, 2025
HomeStateBiharऔरंगाबाद में बड़ा हादसा, छठ का प्रसाद बनाते हुए सिलेंडर फटने से...

औरंगाबाद में बड़ा हादसा, छठ का प्रसाद बनाते हुए सिलेंडर फटने से 34 झुलसे

बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान हादसा हो गया है। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में आज सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्‍फोट होने से करीब 34 लोग घायल हो गए। इनमें आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना ओरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की घटना है। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष सदस्य बाहर बैठे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं घबराकर बाहर निकल गई और गर्म होते होते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से पूरे घर में भीषण आग लग गई। आग की भीषणता देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोगों की ओर से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन, ब्लास्ट से लगी आग में 34 लोग झुलस गए।

घायलों की सूची

घायल पुलिसकर्मी मो. मोजीम, अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद रावत, प्रीति कुमारी, नगर परिषद के चैयरमैन प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के मालिक पंकज वर्मा, मिराज आलम, मो. बिट्टू, सोनू कुमार, मोनू कुमार, महेंद्र साव, आरएन गोस्वामी, सुदर्शन कुमार, मो. नईम, राज कुमार, प्रभात कुमार, मो. शाहनवाज, शाहनवाज कुरैशी, छोटू आलम, मो. असलम, मो. नेजाम, अमित कुमार, सुदर्शन कुमार, आदित्य कुमार, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, मो. साबिर, मो. अरबाज, छोटू आलम का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

घायल जवान ने बताई हादसे की आपबीती

हादसे में घायल पुलिस जवान मोहम्मद मुअज्जम ने बताया, ‘हम रात की गश्त कर रहे थे। तभी हमें सूचना मिली कि वार्ड नं 24 आग लगी है। हम फौरन उस मोहल्ले की ओर निकले। पहुंचकर देखा तो आग लगी हुई थी। एक पानी के पाइप से जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हम सभी झुलस गए।’ उधर, घर के मालिक अनिल गोस्वामी ने बताया, ‘रात में हम लोग छत पर थे। मेरी पत्नी छठ पूजा का प्रसाद बना रही थी। हल्ला हुआ कि गैस लीकेज हो रही है। हम जैसे ही नीचे आए तो तब तक आग लग चुकी थी। थोड़ी देर में सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। कुछ समझ ही नहीं आया।’
घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगो का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। वहीं सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments