गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा इसी हफ्ते हो सकती है। बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही हो सकती है। गुजरात विधानसभा चुनाव का अगले एक- दो दिनों में ऐलान हो सकता है। वर्ष 2017 में 25 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान हुआ था। आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनावों के भी नतीजे घोषित होंगे। बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह गुजरात का विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। गुजरात विधानसभा की 182 सीट के लिए चुनाव इस साल के अंत तक होने वाले हैं। बीते दिनों चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की, मगर गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की अब तक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, माना जा रहा है कि दिसंबर में ही गुजरात में भी चुनाव संपन्न हो जाएंगे। भले ही गुजरात में चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, मगर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदावारों की सूचा जारी करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूचा जारी की। अब तक न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी ने खुद को सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ा मुकाबला देने वाली मुख्य दावेदार पार्टी के रूप में स्थापित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य में आक्रामक रूप से प्रचार कर रहे हैं तथा रैली और सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं। वह जनता से मुफ्त बिजली और बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के चुनाव-पूर्व वादे कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर में होने हैं और राज्य में इस बार भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं। 14 वीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है। ऐसी भी खबर आ रही है कि गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में कराया जा सकता है। गुजरात में 182 सीटें हैं। मौजूदा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
चुनाव आयोग जल्द कर सकता है गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
RELATED ARTICLES