Monday, June 9, 2025
HomeNationalपुतिन ने पीएम मोदी को बताया सच्चा देशभक्त, कहा- भारत का भविष्य...

पुतिन ने पीएम मोदी को बताया सच्चा देशभक्त, कहा- भारत का भविष्य है शानदार

रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी। रूस ने भारत को उर्वरक आपूर्ति में 7.6 गुना की वृद्धि की। पुतिन ने पीएम मोदी को एक बड़ा देशभक्त कहा। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि भारत की हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है और रूस हमेशा से ही खास संबंध रहे हैं। भारत की विदेश नीति की दुनिया भर में चर्चा है। भारत की विदेश नीति की तारीफ करने से अब पुतिन भी खुद को रोक नहीं सके। पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सच्चा देशभक्त बताया। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित के लिए स्वतंत्र विदेश नीति को चुनने का दम रखते हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच विशेष संबंध विकसित हुए हैं। दोनों देशों के बीच कोई भी बचा हुआ मुद्दा नहीं है।

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में बहुत कुछ किया गया है। स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं। मेक इन इंडिया के लिए उनका विचार आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से मायने रखता है। भविष्य भारत का है। इसे सबसे बड़ा लोकतंत्र होने पर गर्व हो सकता है और हमारे बीच एक विशेष रिश्ता है। हमारे बीच घनिष्ठ संबंध हैं।’ पुतिन ने रक्षा साझेदारी और बढ़ते व्यापारिक संबंधों का भी जिक्र किया। पुतिन ने कहा, ‘हमारे बीच व्यापार में बहुत वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने मुझसे भारत के लिए उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा और इसमें 7.6 गुना की वृद्धि हुई है। कृषि से जुड़ा व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।’ पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह देशभक्त हैं। ‘मेक इन इंडिया’ का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। उन्होंने इसे कई दशकों के घनिष्ठ सहयोगी संबंधों के तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और अभी यही हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी होता रहेगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है। पीएम मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इसका वॉल्यूम 7.6 गुना बढ़ाया है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments