Saturday, March 15, 2025
HomeNationalभारत के दो और समुद्र तट विश्व के सबसे स्वच्छ तटों की...

भारत के दो और समुद्र तट विश्व के सबसे स्वच्छ तटों की सूची में हुए शामिल

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कहा कि दो और भारतीय समुद्र तटों को दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची में जगह मिली है।. यादव ने ट्वीट किया, ‘‘गर्व का क्षण! दो और भारतीय समुद्र तटों ने ‘ब्लू बीच’ की सूची में जगह बनायी है। मिनिकॉय, थुंडी बीच और कदमत बीच – दोनों लक्षद्वीप में – ने ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनायी है, जो दुनिया में सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची है।’’मिनिकॉय, थुंडी बीच और कदमत बीच इस श्रेणी में शामिल किए गए हैं। दोनों लक्षद्वीप में ही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर लक्षद्वीप के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, भारत का तटीय क्षेत्र बेहद अहम है और यहां के लोगों में जुनून है जो कि और भी तटों को स्वच्छ करने में सक्षम है। इससे भारत में ‘ब्लू बीच’ की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा , ‘यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक सतत वातावरण के निर्माण की दिशा में भारत की अथक यात्रा का हिस्सा है।’ श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शांति और सौहार्द के लिए उनका आग्रह विभाजन की विभीषिका के दौरान भी स्पष्ट रूप से दिखा। भारत विभाजन के कारण आचार्य श्री को चातुर्मास का व्रत भी तोड़ना पड़ा था। वर्तमान में उनकी शिक्षाओं की प्रयोगिकता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पुरातन परंपरा, भारत का दर्शन और आज के भारत का सामर्थ्य विश्व के लिए बड़ी उम्मीद बन रहा है। आचार्य का दिखाया रास्ता और जैन गुरूओं की सीख इन वैश्विक संकटों का समाधान है। आपको बता दे कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करके ब्लू बीच की लिस्ट में दो भारतीय समुद्र तटों को शामिल किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बकाया था कि लक्षद्वीप के दो समुद्रतटों मिनिकॉय, थुंडी बीच और कदमत बीच ने ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनायी है, जो दुनिया में सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची है। उन्होंने अपने पोस्ट में इसे गर्व का क्षण बताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments