Sunday, July 27, 2025
HomeEntertainmentKBC के सेट पर अमिताभ बच्चन के पाँव में लगी चोट, पड़े...

KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन के पाँव में लगी चोट, पड़े टांके

सदी के महानायक अभिताब बच्चन की ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन शुरू से ही चर्चा में रहा है। इसमें कई कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। इस शो को अभिनेता अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। अपनी दमदार आवाज से शो में धमाल मचाने वाले बिग बी के पैर में चोट लग गई है। खबर है कि एक एपिसोड के फिल्मांकन के दौरान उनका बायां पांव घायल हो गया जिससे पैर पर टांके लगे। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग में दी है। इसमें उन्होंने कहा कि सेट पर उनका पैर की नस कट जाने के कारण उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जानकारी देते हुए कहा कि, किसी नुकीली धातु की वस्तु ने उनके बाएं पैर के पिछले हिस्से को काट दिया, जिसके बाद खून बहने लगा। नतीजतन, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उनके पैर में टांके लगे। अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह पूरी तरह से ठीक हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन की हालत अभी ठीक है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने उन्हें अपने पैरों पर वजन डालने या चलने से मना किया है। बिग बी ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। इस हादसे से उनके फैंस सदमे में हैं। वे उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सिनेमा के आइकन माने जाने वाले अमिताभ बच्चन आज केबीसी के अगले एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे कि तभी उनके साथ एक हादसा हो गया। हादसा ऐसा कि खुद अमिताभ भी इस बात पर शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। अमिताभ के पैर में कट लग गया। एक्टर के पैर के पिछले हिस्से की नस कट गई। जिससे काफी खून का बहाव हुआ। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खून का बहाव तेज था, जिसे रोकने के लिए डॉक्टर्स को उनके पैर में टांके लगाने पड़े। डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। अमिताभ को पैरों पर जोर देने या चलने से भी मना किया गया है। यहां तक कि उन्हें ट्रेडमिल पर भी वॉक करने की इजाजत नहीं है। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर दी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- भगवान मेरी मदद करो, मैं बाहर नहीं निकल सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments