Monday, June 9, 2025
HomeNationalपूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल बयान से पलटे, श्रीकृष्ण के उपदेश में बताया...

पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल बयान से पलटे, श्रीकृष्ण के उपदेश में बताया था जिहाद का जिक्र

यूपीए शासनकाल में गृहमंत्री रहे शिवराज पाटिल ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर जमकर बवाल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद की सीख दी थी। उनके इस बयान को भाजपा ने हिंदू विरोधी बताया है। पाटिल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और वे यात्रा के दौरान कई मंदिरों का भी दौरा कर वहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं और गुजरात और हिमाचल चुनाव सिर पर हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस ने कन्नी काट ली है। कांग्रेस उनके बयान से सहमत नहीं है। बात बिगड़ती देख अब शिवराज पाटिल अपने बयान से अब पलट गए है। आज उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। पाटिल ने कहा कि जब उनसे जिहाद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। कांग्रेस नेता पाटिल ने बीते दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्लाम धर्म में जिहाद की हमेशा बात होती है, लेकिन यह गीता में भी है। उन्होंने दावा किया कि कुरान में ही नहीं, गीता के हिस्से में भी जिहाद का जिक्र है। पाटिल ने इसके साथ में कहा था कि महाभारत में भी श्री कृष्ण ने अर्जुन से जिहाद की बात की थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी यह बात मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर हम शांति चा रहे हैं और कोई तलवार लेकर आ रहा है तो हम भी भाग नहीं सकते हैं।

शहजाद पूनावाला ने शिवराज पाटिल और कांग्रेस को घेरा

शिवराज पाटिल के बयान पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि यह हिंदुओं से यह नफरत एक संयोग नहीं, बल्कि वोटबैंक का प्रयोग है। उन्होंने आगे कहा, गुजरात चुनाव से पहले वोटबैंक के ध्रुवीकरण के लिए यह जानबूझकर किया गया है। पहले जनेऊधारी राहुल गांधी भी हिंदुत्व के बारे में बहुत कुछ कह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments