Sunday, June 8, 2025
HomeEntertainment‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी, सुसाइड...

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर का शव उनके घर में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वैैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिनेत्री वैशाली ठक्कर रह रही थीं, कहा जा रहा है कि वहीं पर उन्होंने सुसाइड किया है। वैशाली ठक्कर मशहूर टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा चर्चित धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

एक्ट्रेस की मौत से सकते में टीवी जगत

मशहूर एक्ट्रेस की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। वैशाली का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली करीब एक साल से इंदौर में रह रही थीं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो ‘दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’ गाने को गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में वो मुस्कुरा रही थीं और खुश नजर भी आ रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं।अब अचानक उनकी डेड बॉडी मिलने से अब सभी हैरत में हैं।

सुसाइड नोट बरामद

अभिनेत्री की मौत के बाद जो सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इंदौर में एसीपी एम रहमान ने कहा, ‘हमें तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन से सूचना मिली थी कि टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने पिछली रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जो सुसाइड नोट बरामद किया गया है उसमें इस बात का जिक्र है कि वो तनाव में थीं। सुसाइड नोट के मुताबिक अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। मामले की जांच आगे जारी है। वैशाली ठक्कर ने ससुराल सिमर का में अंजली भारद्वाज का किरदार निभाया था। जिसे काफी लोकप्रियता भी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने सुपर सिस्टर्स में शिवानी शर्मा, विष या अमृत में नेत्रा सिंह राठौड़, मनमोहिनी में अनन्या मिश्रा का किरदार निभाया था। वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने साल 2015 से 2016 तक संजना का किरदार निभाया था। उन्होंने ये है आशिकी में वृंदा का रोल निभाया था। अंतिम बार वैशाली टीवी शो रक्षाबंधन में कनक सिंह ठाकुर के रोल में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments