Friday, March 14, 2025
HomeInternationalऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर एक के बाद एक 11 बार चाकू...

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर एक के बाद एक 11 बार चाकू से हमला, हालत गंभीर

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों पर नस्लीय हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र शुभम गर्ग नस्लीय हिंसा का शिकार हो गया है। इस जानलेवा हमले में उस पर चाकुओं से वार किया गया है। बताया जा रहा है की हमलावर ने छात्र पर चाकू से करीब 11 वार किए हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 28 वर्षीय शुभम गर्ग मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी का छात्र है। शुभम के परिजनों ने उसे आगरा लाने के लिए फतेहपुरसीकरी के सांसद से मदद की गुहार लगाई है। सांसद राजकुमार चाहर ने विदेश मंत्रालय में बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। परिजनों का कहना है कि छात्र पर छह अक्टूबर को हमला हुआ था। शुभम की हालत गंभीर होने की जानकारी से परिजन चिंता में पड़ गए हैं। वे जल्द ही अपने लिए वीजा बनवाने की दरकार लगा रहे हैं। बेटे की देखभाल के लिए किसी को सिडनी भेजने की व्यवस्था की मांग की है।

लूट के इरादे से 6 अक्टूबर की रात हुआ था हमला

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम 6 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे सड़क से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान एक शख्स उससे टकराया और चाकू की नोंक पर पैसे मांगे। जब शुभम ने इनकार कर दिया तो हमलावर चाकू से कई वार करके शुभम को खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर भाग निकला। शुभम के चेहरे, छाती और पेट पर कई घाव हैं, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उस अवस्था में भी वह पास के एक घर में जाने में कामयाब रहा और कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। उधर, पुलिस ने मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम को हमलावर के बारे में पता नहीं था। किरावली के पैठ गली के रहने वाले रामनिवास गर्ग का 28 साल का बेटा शुभम गर्ग आईआईटी चेन्नई से मॉस्टर आफ साइंस की डिग्री लेकर ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी करने के लिए गया है। वह सिडनी के यूनएनएसडब्ल्यू कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले महीने एक सितंबर को ही ऑस्ट्रेलिया गया था। बताया जा रहा है कि छह अक्टूबर को वह एटीएम से रुपये निकाल कर रात करीब 10 बजे अपने कमरे पर लौट रहा था कि तभी एक हमलावर ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments